फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन विधानसभा क्षेत्रों में 8 लाख मतदाता चुनेंगे अपना विधायक

Sat, 17 Aug 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 1 अक्तूबर को होगा। 4 अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिले की तीन विधानसभा सीट बावल, कोसली और रेवाड़ी में कुल 8 लाख मतदाता अपना विधायक चुनेंगे।
2019 के विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी विधानसभा से कांग्रेस से चिरंजीव राव ने जीत हासिल की थी। वहीं, भाजपा से बावल से बनवारी लाल और कोसली से लक्ष्मण यादव विधायक बने थे। विधानसभा क्षेत्र बावल, कोसली व रेवाड़ी में कुल मतदाता 8 लाख के करीब हैं। बावल विस क्षेत्र में कुल 248034, कोसली विस क्षेत्र में कुल 270574 और रेवाड़ी विस क्षेत्र में कुल 262481 मतदाता हैं।
विज्ञापन


हरियाणा निर्वाचन आयोग की ओर से 5 सितंबर को चुनाव से संबंधित गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वीरवार 12 सितंबर तक नामांकन किए जा सकेंगे। शुक्रवार 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल व छंटनी की जाएगी जबकि सोमवार 16 सितंबर को उम्मीदवार अपना नामांकन वापिस ले सकेंगे। इसके उपरांत मंगलवार 1 अक्तूबर को मतदान होंगे तथा शुक्रवार 4 अक्तूबर को मतगणना उपरांत नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


कोसली और बावल में बड़ी संख्या में प्रत्याशी

इस बार कोसली और बावल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा और कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। अकेले बावल में ही 30 से अधिक लोग दावेदारी में जुटे हैं। कोसली में भी 20 से अधिक लोग चुनाव की तैयारी में हैं। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की तरफ से कई प्रत्याशी चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हुए हैं। हालांकि, कांग्रेस से प्रत्याशी चिरंजीव राव की दावेदारी मजबूत है।

रेवाड़ी 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजे

चिरंजीव राव : कांग्रेस
43,870 वोट
27.82% वोट शेयर

सुनील मुसेपुर : भाजपा
42,553 वोट
26.99% वोट शेयर

रणधीर सिंह कापड़ीवास : आईएनडी

36,778 वोट
23.33% वोट शेयर

-

बावल 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजे

बनवारी लाल : भाजपा
69,049 वोट
47.99% वोट शेयर

एमएल रंगा : कांग्रेस
36,804 वोट
25.58% वोट शेयर

श्याम सुंदर सभरवाल : जजपा
30,446 वोट
21.16% वोट शेयर

-

कोसली 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजे

लक्ष्मण यादव : भाजपा
78,813 वोट
52.42% वोट शेयर

यदुवेंदर यादव : कांग्रेस
40,189 वोट
26.73% वोट शेयर

रामफल : जजपा
15,941 वोट
10.60% वोट शेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें