फोटो नंबर- 31नारनौल स्थित खाद केंद्र पर लाइन में लगे किसान। संवाद
नारनौल। अनाज मंडी स्थित केंद्र पर सोमवार को 759 बैग यूरिया का वितरण किया गया। खाद प्राप्त करने के लिए किसान सुबह से केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। एक किसान को अधिकतम 5 बैग यूरिया वितरित किया गया। वहीं सोमवार को 600 बैग यूरिया की खेप केंद्र पर पहुंची। अब केंद्र पर 641 बैग यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है।
जानकारी के अनुसार गत एक माह में अब तक केंद्र से करीब 4700 बैग यूरिया का वितरण किया जा चुका है। इस समय किसानों के बीच यूरिया की जबरदस्त मांग बनी हुई है। इसलिए मंगलवार को किसानों के अधिक संख्या में पहुंचने की संभावना है।