अंडरपास की मांग के लिए तीसरे दिन भी धरने पर बैठे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर गांव गोकलगढ़ ग्रामीणों की ओर से दिया जा रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान वीरवार को महिलाएं भी धरने में शामिल हुई। धरने में शामिल ग्रामीण रेलवे अधिकारियों द्वारा लिखित में रास्ता देने की मांग कर रहे है। मांग नहीं मानने पर ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने तथा वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कार्य बंद करने की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने कहा कि वे शांति पूर्वक धरने पर बैठे हैं। रास्ता बंद होने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान नहीं होते तक उनका धरना जारी रहेगा। बुधवार को विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने धरना स्थल पर पहुंचे थे। विधायक व उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा आश्वासन के बाद भी ग्रामीण धरने पर बैठे है।