फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समारोह में 71 योग शिक्षकों को किया सम्मानित

Sun, 24 May 2026 07:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में योग शिक्षकों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह यादव व अन्य अति​​​थि। स्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि परिवार रेवाड़ी की ओर से सहयोग योग शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एमपी गोयल ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मण सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ईश कुमार आर्य, विनीता पीपल और आरबी यादव ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन रामनिवास बेनीवाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश कुमार आर्य और डॉ. आरबी यादव द्वारा दीप जलाकर की गई। इसके बाद सभी अतिथियों को पगड़ी, माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह यादव, विनीता पीपल, सुरेंद्र कुमार, एमपी. गोयल और डॉ. आरबी. यादव ने योग, स्वदेशी और आयुर्वेद को जीवन में अपनाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है। स्वदेशी अपनाने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और आयुर्वेदिक उपचार का शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। इस अवसर पर 71 सहयोग योग शिक्षकों को सर्टिफिकेट और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ये सभी शिक्षक पतंजलि वेलनेस सेंटर हरिद्वार में आयोजित पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर दयानंदन आर्य, नरेश यादव, श्याम सुंदर, विकास यादव, विनोद, जसबीर, मनोज सैन, विजयपाल, होशियार सिंह, महिपाल, तेजभान कुकरेजा, दिनेश कुमार, रविंदर आशावादी, राजकुमार, एस.पी. गौतम, सुनीता आर्य शास्त्री, संतोष, नीतू, संजू और रामतीरथ शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें