फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तालाबों में पहुंचेगा नहरी पानी, दिसंबर से भरने की तैयारी

विज्ञापन
सेक्टर एक स्थित सोलहाराही तालाब। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-1 स्थित सोलहराही तालाब और भाड़ावास चौक के समीप बने बड़े तालाब में अब नहरी पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए गढ़ी बोलनी रोड स्थित जेसी-4 पंप हाउस से दोनों तालाबों तक 7.45 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है।
विज्ञापन

करीब 4.92 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का काम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन के करीब 300 से 400 मीटर हिस्से में ही काम शेष है।
सिंचाई विभाग का दावा है कि पाइपलाइन का बचा हुआ काम और पानी लिफ्ट करने के लिए मोटर लगाने की प्रक्रिया अगले दो माह में पूरी कर ली जाएगी। योजना के तहत दिसंबर तक दोनों तालाबों में नहरी पानी पहुंचाना शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। पाइपलाइन और मोटर का काम पूरा होने के बाद पानी पहुंचाने का ट्रायल भी किया जाएगा।
विज्ञापन

-
जेसी-4 पंप हाउस से लिफ्ट होगा नहरी पानी
तालाबों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन को गढ़ी बोलनी रोड पर जेएलएन नहर पर बने जेसी-4 पंप हाउस से जोड़ा जा रहा है। यहां से मोटर के माध्यम से नहरी पानी को लिफ्ट कर पाइपलाइन के जरिये दोनों तालाबों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विशेष क्षमता वाली मोटर के ऑर्डर भी दिए जा चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक मोटर जल्द रेवाड़ी पहुंचने की उम्मीद है। पाइपलाइन और मोटर का काम पूरा होने के बाद ट्रायल रन किया जाएगा।
भूजल स्तर सुधरने की उम्मीद
सेक्टर-1, भाड़ावास रोड और आसपास की कॉलोनियों में लंबे समय से खारे पानी और गिरते भूजल स्तर की समस्या बनी हुई है। तालाबों में नहरी पानी भरने से आसपास के क्षेत्र में भूजल रिचार्ज होने की उम्मीद है। इससे जलस्तर में सुधार के साथ बोरवेल के पानी की गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है। शहर में पेयजल आपूर्ति और लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए इस परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
10 करोड़ से हो चुका तालाबों का सौंदर्यीकरण
दोनों तालाबों को हरियाणा पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित घोषित किया गया है। इन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया गया है। यहां पैदल ट्रैक, बैठने के लिए विशेष हट्स और स्वच्छता के लिए डस्टबिन लगाए गए हैं। रात के समय रोशनी के लिए लाइटिंग का काम भी किया जा रहा है।
पानी भरने के बाद शुरू हो सकती है बोटिंग
इन तालाबों को केवल जल संरक्षण के केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की भी योजना है। तालाबों में पर्याप्त पानी पहुंचने के बाद यहां आमजन के मनोरंजन के लिए बोटिंग सुविधा शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे शहर के लोगों को घूमने और मनोरंजन का नया स्थान मिलेगा तथा रेवाड़ी में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पाइपलाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है। सिर्फ 400 मीटर में लाइन बिछाने का काम बाकी है। उसके बाद मोटर लगाकर नहरी पानी की लिफ्टिंग कर पाइप के जरिए इन तालाबों को भरने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विकास कटारिया, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें