घना कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार को काठुवास मोड़ पर चार वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में छह लोगों को मामूली चोट आई हैं। हादसे की वजह से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
सूचना पर मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस ने वाहनों की हटाया और यातायात को दुरुस्त कराने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
जांचकर्ता एएसआई गोविंद ने बताया कि घना कोहरा होने की वजह से काठुवास मोड़ पर ट्राला, पिकअप और दो कैंटर के बीच आपस में भिड़ंत हो गई थी। कोटपूतली निवासी धर्मेंद (20) और कस्बा बावल के गांव मोहनपुर निवासी सुरेश कुमार (30) अपने वाहनों को लेकर दिल्ली से जयपुर की और जा रहे थे, लेकिन कोहरे की वजह से काठूवास मोड़ के निकट वाहन टकरा गए।