संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पूरे प्रदेश में सितंबर व अक्तूबर महीने में 2,34,104 नए बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं। प्रदेश में अब एक करोड़ 98 लाख 90964 नागरिक बीपीएल कार्ड व आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी बन गए हैं। रेवाड़ी जिले में 6916 नए बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं।
यह जानकारी हरियाणा परिवार पहचान अथॉरिटी (एचपीपीए) के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में डिजिटल सिस्टम द्वारा पूरी पारदर्शिता से काम किया जा रहा है। परिवार पहचान पत्र से भ्रष्टाचार के खात्मे की ओर भाजपा सरकार अग्रसर है।
उन्होंने बताया कि अभी अंबाला में 11295, भिवानी में 8875, दादरी में 3644, फरीदाबाद में 14332, फतेहाबाद में 7033, गुरुग्राम में 15771, हिसार में 14873, झज्जर में 8753, जींद में 11884, कैथल में 10322, करनाल में 17219, कुरुक्षेत्र में 9454, महेंद्रगढ़ में 7454, मेवात में 9276, पलवल में 9190, पंचकूला में 5410, पानीपत में 13375, रेवाड़ी में 6916, रोहतक में 7787, सिरसा में 12801, सोनीपत में 12481, यमुनानगर में 15959 नए बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं जो परिवार पहचान पत्र से स्वयं बने हैं। अब पूरे प्रदेश में 51 लाख 72267 बीपीएल कार्ड है, जिसमें 2 लाख 92847 गुलाबी कार्ड हैं। जिनके 10 लाख 14825 लाभार्थी है। 48 लाख 79420 बीपीएल कार्ड है, जिनके एक करोड़ 88 लाख 76139 लाभार्थी हैं।
डॉ. सतीश खोला ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले कई वर्षों तक पोर्टल का विरोध किया लेकिन विधानसभा चुनाव में इनका यह मुद्दा फेल हो गया क्योंकि लाभार्थियों ने इसको राजनैतिक मुद्दा समझा ही नहीं ओर निष्पक्षता से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई। मुख्यमंत्री नायब सैनी की तरफ से सभी अधिकारियों को स्पष्ट आदेश है कि अंत्योदय योजनाओं में कोई कर्मचारी लापरवाही ना बरते अगर कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।