रेवाड़ी। पुलिस ने 8 से 14 जून तक विशेष अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 683 वाहन चालकों के चालान किए गए। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
ध्वनि प्रदूषण फैलाने और बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालकर स्टंटबाजी करने वाले एक वाहन चालक का भी चालान किया गया। इसके अलावा लेन चेंज नियमों का उल्लंघन करने वाले 677 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण है और यह कानूनन अपराध है। उन्होंने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करने तथा ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।