रक्तदाता का हौसला बढ़ाते जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेम प्रकाश व अन्य। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। जिला रेडक्रास सोसायटी के परिसर और जेल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला जेल में लगे शिविर में 42 लोगों ने रक्तदान किया।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि रक्तदान महादान है। सभी स्वस्थ नागरिक को वर्ष में 2 बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। एक व्यक्ति के रक्तदान से 3 जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। सभी को रक्तदान शिविरों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
इस मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेम प्रकाश, दीपक मांगला, नितिन गुप्ता, रमेश वशिष्ठ, ह्यूमन हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट से बलजीत सैनी, लावण्या फाउंडेशन से झम्मन सिंह सहित रेडक्रॉस समिति के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।