फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल स्पर्धा का आगाज

विज्ञापन
रेवाड़ी। उद्घाटन कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते खिलाड़ी। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। 19 वर्ष आयु के लड़कों और लड़कियों की 67वीं नेटबॉल राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का गांव डोहकी स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन में शुक्रवार को रंगारंग आगाज हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम विकास यादव थे। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह खनगवाल ने की। इस अवसर पर मेजबान विद्यालय के अलावा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास और रेवाड़ी (कन्या) की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

रेवाड़ी में पहली बार आयोजित की जा रही राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग के लड़कें तथा लड़कियों की नेटबॉल के मुकाबले पांच दिनों तक चलेंगे। राष्ट्रीय खेल उत्सव में आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना,विद्या भारती, डीएवी, सीबीएसई तथा आईपीएससी की टीमों के बीच मुकाबले होंगे। एईओ भूपेंद्र यादव ने बताया कि 30 अप्रैल को विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्राचार्य और साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया के संचालन में उद्घाटन सत्र में ध्वजारोहण, मार्च पास्ट, शपथ, शाब्दिक अभिनंदन, स्वागत गीत, खेल गीत तथा लोक नृत्यों ने जमकर तालियां बटोरीं। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें