फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी व्यापारी दो भाईयों से पिस्तौल के बल पर क्वालिस सवारों ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल के बिजली निगम दफ्तर के समीप रविवार अलसुबह मंडी में सब्जी विक्रेता दो भाइयों से क्वालिस कार में सवार हथियारबंद बदमाशों ने रुकवा लिया और मारपीट कर करीब 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बावल थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जड़थल निवासी सूरत सिंह व लेखराम दोनों सब्जी व्यापारी हैं। रविवार की अलसुबह दोनों बाइक पर सवार होकर घर से बावल सब्जी मंडी जाने के लिए निकले थे। बावल में एंट्री करते ही बिजली बोर्ड से कुछ दूर पहले सुबह करीब साढ़े 3 बजे एक क्वालिस गाड़ी में सवार चार-पांच बदमाशों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया। इससे पहले दोनों भाई कुछ समझ पाते बदमाशों ने हथियार के बल पर उनसे 15 हजार रुपये की नकदी छीन ली और मारपीट करते हुए फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ितों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर मौके का मुआयना किया, लेकिन तब तक बदमाश रफूचक्कर हो चुके थे। बावल थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें