फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखरखाव के अभाव में बदहाली पर आसू बहा रहा अंबेडकर पार्क---

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दो दिनों से बारिश थमने के बाद भी भिवाड़ी से आए केमिकलयुक्त पानी से लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई है। शहर की सड़कों के साथ पार्क भी इस पानी की वजह से बदहाल हो गए हैं। केमिकलयुक्त पानी से कस्बे के सेक्टर चार में बनाए गए अंबेडकर पार्क बदहाल होने पर लोगों ने रोष जताते हुए इसकी सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

केमिकलयुक्त पानी जमा होने के कारण पार्क में झूलों और घूमने के ट्रैक पर पहुंचना संभव नहीं है। वहीं इस मामले में नगर पालिका प्रशासन की उपेक्षा की वजह से पार्क की बदहाली लगातार बढ़ती जा रही है। दूषित पानी के कारण यह पार्क झील में तब्दील हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पार्क की बदहाली को नगर पालिका व स्थानीय पार्षद को भी कई बार अवगत कराया है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों की बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि भिवाड़ी के कारखानों से आ रहा केमिकलयुक्त दूषित पानी कस्बा के सेक्टर चार में बने अंबेडकर पार्क में जमा हो रहा है। जिससे पार्क दूषित पानी से लबालब हो गया है। दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र का दूषित पानी अंबेडकर पार्क में जमा हो रहा है, जिससे पार्क दयनीय होने से लोगों का आवागमन बंद हो गया है। कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

-रोहताश, प्रधान अपना समाज
----
लंबे समय से केमिकल युक्त दूषित पानी पार्क में इकट्ठा होने से पौधे जल गए हैं। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के समीप लगाया गई टाइल्स भी उखड़ने लगी है। इस संबंध में नगरपालिका को संगठन के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया पर अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है।
अश्वनी कुमार
---
नगर पालिका द्वारा सेक्टरों में स्थित सभी पार्को का नवीकरण किया जा रहा है। लेकिन अंबेडकर पार्क नगर पालिका की अनदेखी काशिकार हो रहा है। रोजाना दर्जनों लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन दूषित पानी के कारण लोगों का आवागमन बंद हो गया है।
:-सतपाल रंगा
--
बारिश एवं भिवाड़ी का दूषित पानी अंबेडकर पार्क में जमा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के कारण पार्क की हरियाली खत्म होने के साथ ही दिवारे भी दरकने लगी हैं। नगर पालिका के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

-विजय कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें