फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर आलॅ रेवाड़ी विजेता--18

विज्ञापन
विज्ञापन
64-69 किलोग्राम भार वर्ग में कविता और राहुल विजेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में जोनल स्तरीय प्रोफेशनल प्रतियोगिता का आयोजन गवर्नमेंट इंप्लाइज कॉलोनी में किया गया। प्रतियोगिता में गुरुग्राम जोन के प्रोफेशनल बॉक्सरों ने हिस्सा लिया। इसमें 46-49 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक, 49-52 किलोग्राम भार वर्ग में देव, 56-60 किलोग्राम भार वर्ग में यश, 60-64 किलो ग्राम भार में मनीष, 64-69 किलो ग्राम भार वर्ग में राहुल कोचर, 69-75 किलो भार वर्ग में सचिन भुरथला, 75-81 किलो भार वर्ग में चिराग, 81-91 किलोग्राम भार वर्ग में आकाश विजेता रहा। इसी तरह लड़कियों के मुकाबलों में 64-69 किलोग्राम भार वर्ग में कविता विजेता रही। जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव सुरेश राव ने विजेताओं को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान विजय कौशिक, उपप्रधान जतिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, डॉ. रविंद्र पाली, संजय मक्कड़, ओपी कौशल, नरेंद्र यादव प्रधान, राकेश भारद्वाज, मनोज रेफरी, एनआईएस कोच सुषमा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें