रेवाड़ी। रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की ओर से स्कूलों, काॅलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर मेगा प्लांट्स डिस्ट्रीब्यूशन कैंप आयोजित किया गया। इसमें क्लब की अध्यक्ष रुचि चौहान के नेतृत्व में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों को 600 पौधे वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि सीजेएम डॉ. रेणु सोलखे ने क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी से पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरपर्सन अनुराधा सैनी, आरती अरोड़ा मौजूद रहीं। अनुराधा सैनी और अपना मन टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।