फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हवन के साथ योग शिविर का समापन

Sat, 18 Jul 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-3 पार्ट-2 स्थित द गवर्नमेंट इंप्लाइज कोआपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हवन के साथ किया गया।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति की जिला महिला प्रभारी सरोज आर्या के नेतृत्व में आयोजित शिविर के समापन पर नमिता यादव ने आहुति देकर सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और विश्व कल्याण की कामना की। तहसील यज्ञ प्रभारी सुखदेव आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया। राजेश बाई ने योगासन, सूक्ष्म व्यायाम और प्राणायाम का अभ्यास कराया। सरोज आर्या ने कहा कि साधक नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें