फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट संचालक से 6 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्टोरेंट मालिक पर हमला कर लूटे छह हजार रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-4 स्थित संघी का बास निवासी रेस्टोरेंट मालिक पर छह बदमाशों ने हमला कर छह हजार रुपये लूट लिए। वारदात वीरवार रात में धक्का-बस्ती में हुई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शिवम ने बताया कि वह वीरवार की रात में सेक्टर-4 स्थित अपने रेस्टोरेंट को बंद करने के बाद स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह धक्का-बस्ती में परचून की एक दुकान के सामने स्कूटी रोककर बच्चों के लिए सामान खरीदने लगा तो छह युवक आए और उससे स्कूटी हटाने के लिए कहा। जैसे ही वह स्कूटी हटाने लगा तो आरोपितों ने उस पर शटर खोलने के हैंडल से हमला कर 6 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें