फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोबाइल फोन हैक कर खाते से उड़ाए 6 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। व्यापारी को चालान फाइल भेज साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर लिया और 3 एफडी तोड़कर 3 बार में 6 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यापारी अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर के महाराणा प्रताप चौक पर उनकी कलर लैब है। 19 अगस्त को व्हाटसएप पर मैसेज आया जिसमें चालान पेंडिंग लिखा मिला। क्लिक करके देखा क्योंकि 2 दिन पहले ही उसका बिना हेलमेट के एक पुलिसकर्मी ने फोटो खींचा था। सोचा कि शायद उसी का चालान आया है। क्लिक किया तो मेरा मोबाइल हैक हो गया।
बैंक में पैसे नहीं मिला तो हैकर ने उसकी 3 एफडी तोड़ी और 3 बार में 6 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। आरोप है कि 6 लाख में से 3 लाख रुपये ठग कलकत्ता और बिहार में एटीएम के जरिए निकाल लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें