रेवाड़ी। पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 6 बोतल बियर, 7.25 बोतल अंग्रेजी शराब, 92.5 बोतल देसी शराब और 24790 रुपये बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील निवासी गांव विजय नगर जिला भंडारा, महाराष्ट्र हालमुकाम कर्णकुंज गुर्जर घटाल धारूहेड़ा, दिनेश निवासी गांव गोठडा टप्पा डहीना, शिवम निवासी मोहल्ला मेहरवाड़ा रेवाड़ी, सुरेंद्र निवासी गांव भंमुदपुर यूपी हालमुकाम गांव फिदेडी, साहिद निवासी गांव दोवा जिला नूंह व जितेंद्र निवासी गांव जड़थल के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में गश्त तेज की गई है। विशेष नाके लगाकर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। संवाद