फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 मिले कोरोना संक्रमित, 138 ने जीती जंग

विज्ञापन
युवती को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कोरोना संक्रमित की रफ्तार कम होती जा रही है। जहां कोरोना संक्रमण के केस मिल रहे हैं वहीं दोगुनी गति से कोरोना मरीज ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कोरोना संक्रमित की कुल संख्या 375 से घटकर 295 हो गई है। वहीं सोमवार को 59 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई वहीं 138 ने कोरोना को मात दी। इससे पहले रविवार को कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 375 थी। इसके अलावा रेवाड़ी से 9, बावल से 7, मीरपुर से 18, नाहड़ से 11, गुरावड़ा से 7 व खोल से 7 कोरोना संक्रमित मिले। जिले में कोरोना संक्रमण दर 4.17, कोरोना से स्वस्थ होने वाले का आकड़ा 97.71 व मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत है। जिले अब तक 581235 के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं 24205 कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा अब तक 23651 ने कोरोना को मात दी है। वहीं सोमवार को 1401 के सैँपल लिए गए वहीं 973 की रिपोर्ट लंबित है।
----------------
43 हजार के करीब पहुंच रहा किशोर वर्ग का आकड़ा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 42824 किशोरों ने कोरोना की पहली वैक्सीन लगवाई है। पहली वैक्सीन की डोज को लेकर किशोर वर्ग का आंकड़ा 43 हजार के करीब पहुंच रहा है। वहीं 6962 किशोरों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई जहां चुकी है। इसके अलावा 756241 यानी 108.01 को पहली, 634732 यानी 90.66 को वैक्सीन की दूसरी डोज, 8880 को अब तक बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा अब तक 81.57 किशोर पहली डोज के लिए व 13.26 दूसरी डोज के लिए टीकाकरण का हिस्सा बन चुके है। वहीं जिले में अब तक 14 लाख 49 हजार 639 को कोरोना की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 286 को पहली, 1596 को दूसरी व 454 को कोरोना की बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन

------------------
जिले में मिले कोरोना संक्रमितों का आकड़ा
तारीख मरीज ठीक हुए मिले केस कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या
7 फरवरी 138 59 295
6 फरवरी 43 34 375
5 फरवरी 79 68 384
4 फरवरी 112 76 395
3 फरवरी 141 94 431
2 फरवरी 44 76 478
1 फरवरी 129 69 446
31 जनवरी 125 125 506
30 जनवरी 76 83 562
29 जनवरी 125 119 554
28 जनवरी 182 87 560
27 जनवरी 216 174 655
26 जनवरी 229 81 697
25 जनवरी 214 123 845
24 जनवरी 190 135 936
23 जनवरी 169 118 991
22 जनवरी 209 184 1042
-----------------
जिले में सोमवार को 138 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। यह अच्छी खबर है कि कोरोना का आंकड़ा दिन प्रतिदिन नीचे आ रहा है। लेकिन कोरोना नियमों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। लोगों को यहीं सलाह दी जा रही है कि समय पर वैक्सीन की डोज जरूर लगवाएं।
- डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।
-------------
33 स्थानों पर 9940 को लगाई जाएगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 प्लस आयुवर्ग वालों को मंगलवार को 33 स्थानों पर 9940 लोगों को कोरोना की डोज लगाई जाएगी। जिले में मंगलवार को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, गुरावड़ा, नाहड़, बावल, मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, कुतुबपुर व राजीव नगर, सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी, पीएचसी डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, गंगायचा अहीर, धारूहेड़ा, मसानी, भाड़ावास, संगवाड़ी, कसौला, टांकड़ी, बासदूधा, सीहा, बोहतवास अहीर, बव्वा व गुडियानी में अलग-अलग स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
------------------
8200 किशोरों को लगाई जाएगी वैक्सीन
जिले में मंगलवार को 34 स्थानों पर 8200 किशोंरो को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। शेडयूल अनुसार शहर के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी नाहड़, सीएचसी बावल, सीएचसी मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-4, यूपीएचसी कुतुबपुर, यूपीएचसी राजीव नगर, पीएचसी डहीना, पीएचसी जाटूसाना, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी गंगायचा अहीर, पीएचसी धारूहेड़ा, पीएचसी मसानी, पीएचसी भाड़ावास, पीएचसी संगवाड़ी, पीएचसी कसौला, पीएचसी टांकड़ी, पीएचसी बासदूधा, पीएचसी सीहा, पीएचसी बोहतवास अहीर, पीएचसी बव्वा, पीएचसी गुड़ियानी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
------------------
आज 3300 को लगाई जाएगी बूस्टर डोज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व 60 प्लस आयुवर्ग वालों को 33 स्थानों पर 3300 को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। शहर के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी नाहड़, सीएचसी बावल, सीएचसी मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-4, यूपीएचसी कुतुबपुर, यूपीएचसी राजीव नगर, पीएचसी डहीना, पीएचसी जाटूसाना, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी गंगायचा अहीर, पीएचसी धारूहेड़ा, पीएचसी मसानी, पीएचसी भाड़ावास, पीएचसी संगवाड़ी, पीएचसी कसौला, पीएचसी टांकड़ी, पीएचसी बासदूधा, पीएचसी सीहा, पीएचसी बोहतवास अहीर, पीएचसी बव्वा, पीएचसी गुड़ियानी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
----------------
कोसली में 80 ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
कोसली। कोरोना से बचाव को लेकर कोसली नागरिक अस्पताल में टीकाकरण कार्य जारी है। सोमवार को संस्थान में 80 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। एसएमओ डॉ. चितरंजन ने बताया कि कोरोना महामारी का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। महामारी का वायरस अलग-अलग रूपों में सामने आ रहा है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि आवश्यक सावधानियों को अपनाकर खुद को और आसपास के लोगों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल कोसली में स्वास्थ्य कर्मी डॉ. जयपाल, सरिता, कांता, मोनू तथा सरला की टीम द्वारा 80 लोगों को कोरोनारोधी टीके की पहली तथा दूसरी डोज लगाई गई। डॉ. चितरंजन ने कहा कि हाथों को बार-बार धोयें। हाथ धोने के लिए साबुन पानी या अल्कोहल वाला सैनिटाइजर इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि खांसी या छींक आने पर अपनी नाक और मुंह को कोहनी या रुमाल से ढक लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें