फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए पहले दिन 59 किशोरियों को लगी वैक्सीन

Sat, 28 Feb 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन लगवाती किशोरियां। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में शनिवार को किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन महाभियान का शुभारंभ किया गया। इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से की। अस्पताल में बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम दिखाया गया। पहले दिन कुल 59 किशोरियां अस्पताल पहुंचीं जिन्हें पंजीकरण के बाद वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि जिले में 10 हजार किशोरियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले चरण में विभाग को 2 हजार डोज प्राप्त हो चुकी हैं।
निजी अस्पतालों में यह वैक्सीन करीब 4 हजार रुपये में लगती है, जबकि सरकारी अस्पताल में इसे पूरी तरह निशुल्क लगाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में होने वाली मौतों में दूसरे स्थान पर रहने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) को जड़ से खत्म करना है।
विज्ञापन

बताया कि यह वैक्सीन विशेष रूप से उन किशोरियों के लिए है, जिन्होंने 14 वर्ष पूरे कर लिए हैं, लेकिन अभी 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है। टीकाकरण के लिए आधार कार्ड सहित कोई भी वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए टीकाकरण का पूरा रिकॉर्ड यू-विन पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
-



पहले चरण में नागरिक अस्पताल में होगा टीकाकरण

फिलहाल यह टीकाकरण अभियान नागरिक अस्पताल में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलाया जाएगा। अगले चरण में ब्लॉक स्तर पर सीएचसी और पीएचसी में भी यह वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने 90 दिनों के भीतर लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीका सबसे प्रभावी उपाय है। वैक्सीन लगने से कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। तीन महीने बाद इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में भी शामिल कर लिया जाएगा।





वर्जन:
नागरिक अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन महाअभियान शुरू किया गया है। बड़ी संख्या में किशोरियां टीकाकरण के लिए पहुंच रही हैं। अभी जिले को 2 हजार डोज मिली हैं और पूरा रिकॉर्ड यू-विन पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। डॉ. भंवर सिंह, नोडल अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें