फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चिकित्सा शिविर में 55 दिव्यांग बच्चों की हुई जांच

Tue, 22 Jul 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 18 नागरिक अस्पताल में आयोजित शिविर में जांच कराते विद्यार्थी। स्रोत : विभाग - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में खंड खोल के दिव्यांग बच्चों के लिए सोमवार को जिलास्तरीय चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कक्षा पहली से 12वीं कक्षा तक के 55 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई।
सभी बच्चों का मेडिकल असेसमेंट (चिकित्सीय मूल्यांकन) किया गया। इसमें उनकी विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं का परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान बच्चों की आवश्यकताओं के आधार पर मेडिकल सर्टिफिकेट, यूडीआईडी कार्ड, सहायक उपकरण, टीएलएम किट आदि के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

शिविर में ऑर्थोपेडिक, इंटेलेक्चुअल, हीयरिंग, विजन एवं अन्य प्रकार की प्रमुख दिव्यांगता की टीमों ने बच्चों के मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही विशेष शिक्षकों ने भी शिविर के सफल आयोजन में अपना सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन

साथ ही विशेष शिक्षकों ने भी शिविर के सफल आयोजन में अपना सराहनीय योगदान दिया। इस मौके पर जिला परियोजना संयोजक राजेंद्र शर्मा, एपीसी कृष्ण उमर, एपीसी हेमंत, सहायक अधीक्षक प्रदीप कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें