फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत से नहीं तो किससे करें उम्मीद

Tue, 22 Jul 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो :17अस्पताल को लेकर पंचायत करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी रामगढ़ भगवानपुर ने सोमवार को पंचायत कर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के नाम खुला पत्र जारी किया है। इसमें कई सवाल भी उठाए हैं। कमेटी ने पत्र में यह कहा है कि मंत्री ने भगवानपुर के लोगों से कहा था कि वे उनसे उम्मीद नहीं करें। सवाल उठता है कि गांव के लोग मंत्री राव से नहीं तो किससे उम्मीद करें।
200 बेड के अस्पताल को लेकर सोमवार को भी रामगढ़ भगवानपुर में धरना जारी रहा। इसकी अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की। इस दौरान संघर्ष कमेटी की पंचायत हुई।
मंत्री राव के नाम जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि खुशी की बात है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत ने यह स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने यह आश्वासन दिया था कि जिला सिविल अस्पताल को शिफ्ट कराकर भगवानपुर की जमीन पर 200 का अस्पताल बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाद में यह भी कह दिया कि भगवानपुर के लोग अब उनसे कोई उम्मीद ना करें। फिर यह भी कह दिया कि अभी कोई वायदा खिलाफी नहीं की है क्योंकि अभी कोई भी जगह फाइनल नहीं हुई है।
पत्र में कहा गया है कि वॉयस रिकॉर्डिंग के अनुसार सरपंच पति अनिल कुमार से केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपकी जमीन पर अस्पताल बनेगा क्या आप रेवाड़ी पेयजल की समस्या के समाधान के लिए अपने गांव की पंचायती भूमि में से कुछ जमीन सार्वजनिक कल्याण के लिए दे सकते हैं, तब सरपंच प्रतिनिधि ने मंत्री के कहने पर कि अस्पताल तो आपको ही मिलेगा इस आश्वासन पर 10 एकड़ पंचायत भूमि सरकार के नाम पर करवा दी।
अब कह रहे हैं कि मुझसे कोई उम्मीद ना रखे। अब किससे उम्मीद की जाए। सरपंच पति अनिल कुमार ने कहा जब तक हमारी मांग को नहीं माना जाएगा तब तक अनिश्चितकाल धरना जारी रहेगा।

कमेटी ने कहा है कि सरकार के पास गोकलगढ़ और भगवानपुर का ही मामला था। गोकलगढ़ का केस 5 एकड़ जमीन एवं अन्य कारणों से रिजेक्ट हो गया था।
सरकार के पास केवल और केवल भगवानपुर पंचायत का ही एकमात्र केस बचा था और मौका निरीक्षण रिपोर्ट आप पढ़ेंगे तो पाएंगे कि मौका निरीक्षण रिपोर्ट में इसी जगह को सबसे उपयुक्त जगह बताया गया है।
ये जगह एनएच 71 से केवल 500 मीटर की दूरी पर है। रोहतक, दिल्ली, जयपुर व माजरा एम्स के साथ कनेक्टिविटी है। शहर के साथ लगती हुई है तथा प्रस्तावित नए बस स्टैंड से बहुत नजदीक है। इस जगह में किसी भी तरह की कानूनी जटिलता भी नहीं है।
कहा कि सेक्टर 18 में एक नये अस्पताल का निर्माण होना है। उसका सिविल अस्पताल रेवाड़ी से कोई लेना देना नहीं है। धरना-प्रदर्शन में हर रोज अलग-अलग गांवों से लोग शामिल हो रहे हैं तथा ग्रामीणों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

धरने में रामगढ़ भगवानपुर के अलावा बुड़ाना, बुड़ानी, फिदेड़ी, तुर्कियावास,बालियर खुर्द, मालाहेड़ा, ढाकिया, रोझका, जीतपुरा, बालियर कला, फदनी, मीरपुर, गोकलपुर, कुम्भावास, जाट, जाटी खलीलपुर, ढोहकी, काकोड़िया, मुंढलीया सहित अन्य गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। इस मौके पर कृष्णा देवी भगवानपुर सरपंच,गीता देवी,कविता देवी,सुशीला, मुकेश, रमेश, शीला, मोनिका, निर्मला, ज्ञानवती, बीरमती व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें