फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले में 54 केंद्र बनाए गए, 16 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

Tue, 17 Feb 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 25 फरवरी से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले में कुल 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक 31 परीक्षा केंद्र रेवाड़ी उपमंडल में बनाए गए हैं। इसके अलावा कोसली उपमंडल में 11 और बावल उपमंडल में 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस बार जिले में किसी भी परीक्षा केंद्र को संवेदनशील या अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है।
परीक्षा में 10वीं कक्षा के 8 हजार 351 नियमित विद्यार्थी शामिल होंगे। 12वीं कक्षा में 8 हजार 68 नियमित परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार जिले में कुल 16 हजार से अधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े 3 बजे तक आयोजित की जाएंगी। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सकें।

ये विद्यालय बनाए गए परीक्षा केेंद्र
बावल उपमंडल में 12 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रावमावि आशियाकी पांचौर सांपली, रावमावि बधराना, रावमावि बगथला, राकवमावि बावल, रावमावि बावल, रावमावि गुर्जर माजरी, रावमावि मोहनपुर, रावमावि नांगल तेजू, रावमावि प्राणपुरा, रावमावि संगवाड़ी, रावमावि सुलखा शामिल हैं।
कोसली उपमंडल में 11 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रावमावि भाकली, रावमावि झाल, रावमावि जाटूसाना, रावमावि झाड़ौदा, राकवमावि कोसली, राधा कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल कारोली, रावमावि लुखी, रावमावि नाहड़, रावमावि पाल्हावास, रावमावि रतनथल, आइडियल पब्लिक स्कूल श्याम नगर शामिल है।
-
रेवाड़ी उपमंडल में बने 31 केंद्र
रेवाड़ी उपमंडल में बनाए गए परीक्षाकेेंद्रों में रावमावि बेरली खुर्द, रावमावि भाड़ावास, रावमावि बूढ़पुर, राकवमावि डहीना, रावमावि धारूहेड़ा, राकवमावि धारूहेड़ा, रावमावि गोकलगढ़, राउवि गोकलपुर कुंभावास, राकवमावि गुरावड़ा, रावमावि हांसाका, रावमावि काकोड़िया, रावमावि कंवाली, रावमावि करावरा मानकपुर, रावमावि खोल, रावमावि खोरी, रावमावि कुंड, रावमावि महेश्वरी, रावमावि मंदौला, रावमावि मोतला कलां, राकवमावि माजरा श्योराज, रावमावि नंगली गोधा, रावमावि नंदरामपुर बास, राकवमावि रेवाड़ी, रावमावि रेवाड़ी, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन, जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी, जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी, रावमावि सहारनवास, रावमावि सीहा, राकवमावि जैनाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें