फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला प्रतियोगिता में कैंब्रिज की मुस्कान बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रेवाड़ी संस्था ने रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 68 यूनिट रक्तदान किया गया। इस मौके पर कला प्रतियोगिता और सात्विक व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता भी हुई। कला प्रतियोगिता में कैंब्रिज स्कूल की मुस्कान ने बाजी मारी।
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक ब्रहम प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि कला प्रतियोगिता में राज इंटरनेशनल स्कूल, जैन पब्लिक स्कूल, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल ,डॉन बॉस्को स्कूल, कैंब्रिज स्कूल, डीपीएस स्कूल, आरपीएस रेवाड़ी व अन्य स्कूलों ने भाग लिया। कला प्रतियोगिता में 3 ग्रुप आयु के अनुसार बनाए गए थे। ग्रुप 1 में कैंब्रिज स्कूल से मुस्कान प्रथम रही। खुशी यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया। राज इंटरनेशनल स्कूल की पल्लवी को तीसरा स्थान मिला। दूसरे ग्रुप में डान बॉस्को स्कूल से हेमंत प्रथम रहा। चंचल यादव राज इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय रहीं। मानसी जैन पब्लिक स्कूल तृतीय रही। ग्रुप 3 में तनीषा अग्रवाल डीपीएस स्कूल प्रथम रहीं। वैष्णवी आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय रहीं। तमन्ना आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल से तृतीय स्थान प्राप्त किया। संदीप खंडेलवाल ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।
सात्विक व्यंजन प्रतिभागियों मे मुस्कान राज इंटरनेशनल स्कूल से प्रथम रहीं। अंशिता राज इंटरनेशनल स्कूल से द्वितीय रहीं। गृहणी सीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम में शक्ति, प्रवीण, राजू, लाल किशन, नवीन अदलखा, सुनील, पंकज, अनुजा, प्रवीण यादव, अनिल मखीजा, उर्वशी, उर्मिला भारद्वाज, डॉ गौरव यादव, मनीष अरोड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें