फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेंड के पास लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल। मार्ग स्थित बस स्टैंड पर वीरवार को करीब आधा घंटा जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद डहीना पुलिस चौकी में तैनात एएसआई सुंदर लाल ने ग्रामीणों को समझाकर जल्द पानी की सप्लाई को ठीक कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा जाम खोला गया।
गांव डहीना के शहीद स्मारक के समीप स्थित मोहल्ले में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जा रही पानी की सप्लाई पिछले एक सप्ताह से ठप पड़ी है। ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को भी कई बार पेयजल किल्लत से अवगत कराया जा चुका, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही थी। वीरवार को परेशान ग्रामीणों ने सुबह करीब 10 बजे रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर डहीना बस स्टैंड पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया, जिससे रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

जाम लगा रहे ग्रामीणों ने प्रशासन के विरोध नारेबाजी श्ुुरू कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जाम की सूचना के बाद डहीना पुलिस चौकी में तैनात एएसआई सुंदर लाल पुलिस बल के सहित मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण पेयजल आपूर्ति सूचारू करने की मांग पर अड़े रहे। उसके बाद जन स्वास्थ्य अधिकारियों से बात करने के बाद एएसआई सुंदर लाल व गांव के पूर्व सरपंच सतपाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कुछ समय बाद ही पेयजल आपूर्ति लाइन को ठीक कर पानी सप्लाई सुचारू करा दी जाएगी। करीब आधा घंटा बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सूचारू हो पाया।
विज्ञापन

रोडवेज की हड़ताल में शामिल है कर्मचारी
महिलाओं का कहना था कि बिजली का ट्रांसफार्मर व आपूर्ति लाइन भी ठीक है, लेकिन मोटर चलाने वाले कर्मचारी रोडवेज कर्मियों की हड़ताल में शामिल हो गए और वे बुस्टिंग स्टेशन पर नहीं आते हैं। जिसके कारण ना तो वाटर सप्लाई की मोटर चलाई जाती है और ना ही घरों में पानी पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें