फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स का शिलान्यास नहीं किया गया तो कड़ा निर्णय लेगी समिति, कांग्रेस नेता तंवर भी पहुंचे धरना स्थल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुंड। मनेठी में एम्स बनाने की मांग को लेकर दक्षिणी हरियाणा संघर्ष समिति के बैनर तले मनेठी में दिए जा रहे धरनास्थल पर वीरवार से 10-10 लोगों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। धरनास्थल पर 31वें दिन कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए पार्टी की ओर से समर्थन देने का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि एम्स की मांग को लेकर मनेठी व आसपास के लोग 31 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं और निर्माण नहीं होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। धरने को राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोगों का लगातार सहयोग मिल रहा है। वीरवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने इस मुद्दे पर सरकार की जमकर खिंचाई करते हुए कहा कि यदि सरकार को एम्स बनाना ही नहीं था तो मुख्यमंत्री को जनता को गुमराह भी नहीं करना था। मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा करने और फिर पीछे कदम हटाने से यह साबित हो चुका है कि भाजपा की सरकार केवल घोषणाओं की होकर रह गई है।
विज्ञापन

प्रदेश की जनता परेशान : तंवर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि कितने दुख की बात है कि हरियाणा दिवस पर प्रदेश की जनता इतनी परेशान हो रही है। रोडवेज का चक्का जाम है, लाखों कर्मचारी हड़ताल पर हैं। मनेठी व बावल में भी क्षेत्र की जनता अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि मनेठी में एम्स बनाने के मुद्दे को आगामी सत्र में होने वाले लोकसभा व विधानसभा सत्र में भी उठाया जाएगा। इस अवसर पर नीलम भगवाड़िया, वंदना पोपली, जवाहरलाल, प्रदीप जेलदार व अजीत तोंगड़ ने भी धरने का संबोधित किया।

वीरवार को समिति के आह्वान पर 10-10 ग्रामीण क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने वालों में समिति के अध्यक्ष श्योताज यादव, जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा, ओमप्रकाश सैन, एडवोकेट विनोद यादव, डॉ. संजय पाली, ओमप्रकाश यादव मनेठी, राधेश्याम गोमला, सुरेश कुमार मानपुरा, सुरेश यादव मनेठी व ओमप्रकाश प्रधान गोठ़ड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन

एम्स नहीं बना तो कड़ा निर्णय लेगी समिति
समिति के अध्यक्ष श्योताज यादव व जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा ने कहा कि एम्स निर्माण की मांग अब बहुत प्रबल हो गई है, इसलिए केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार को इस पर तुरंत निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लोगों का भाजपा की सरकार बनाने में बड़ा सहयोग रहा है, इसलिए सरकार को भी इस क्षेत्र की उक्त मांग पूरी करने में देरी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एम्स का शिलान्यास नहीं होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। यदि सरकार नहीं चेती तो समिति को कड़ा निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर मास्टर लक्ष्मण सिंह अहरोद, मास्टर भारत, पूर्व सरपंच हरिाम गहलोत, सरपंच रामपाल चौहान खोल, पूर्व सरपंच ओमपाल सिंह नांधा, जयदयाल नांधा, धर्मपाल फौजी, रोहताश नठेड़ा, ओमपाल चौहान, सतीश नंबरदार गोठड़ा, भरत सिंह, ओमप्रकाश प्रधान, महाबीर सिंह ढाणी शोभा, वेदव्रत प्रधान, संतोष देवी, कमला देवी, फूलवती, बनारसी देवी व प्रभाती देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें