फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर रवाना हुई पर्वतारोही सुनीता...

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनीता चौकन पांच हजार किमी की साइकिल यात्रा से देंगी पौधरोपण और बेटी बचाओ का संदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। पर्वतारोही सुनीता चौकन अब गुजरात से नेपाल तक साइकिल से सफर तय कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ पौधरोपण का संदेश देगी। रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के सहयोग से 15 जुलाई से 23 अगस्त तक सौराष्ट्र के सोमनाथ से नेपाल तक विभिन्न प्रदेशों से होकर साइकिल पर पांच हजार किमी का सफर तय करेंगी। सुनीता चौकन जिस जिस रास्ते से जाएंगी वहां रोटरी क्लब उनका ठहरने, खाने-पीने समेत अन्य सभी प्रकार की सहयोग करेगी।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी यादके सुगंध ने बताया कि रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शहर के जेआर मेमोरियल शिक्षण संस्थान से सुनीता चौकन को हरी झंडी दिखाकर गुजरात के लिए रवाना कर दिया है। कार्यक्रम में क्लब के रोटरी डिस्ट्रिक्ट के गवर्नर विनय भाटिया मुख्य अतिथि तथा सहायक गवर्नर नवीन अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से गुजरेगी यात्रा
यह यात्रा सोमनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर राजकोट, भुज, अहमदाबाद, इंदौर, हरदा, नागपुर, भोपाल, भिलाई नगर, रायपुर, रांची, कोलकाता, सिलीगुड़ी से सिक्किम होकर नेपाल पहुंचेगी। इस साइकिल यात्रा में सुनीता चौकन विभिन्न रोटरी क्लबों के सहयोग से करीब 10 हजार पौधे लगाकर एवं बेटी बचाओ का संदेश देकर गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम आदि प्रांतों से निकलेंगी। अभियान की शुरूआत जेआर पब्लिक स्कूल में पौधारोपण करके की गई। इस अवसर पर गवर्नर विनय भाटिया, सहायक गवर्नर नवीन अरोड़ा, प्रधान सुनील ठकराल, सुरेंद्र राव, अनिल यादव, अरुण गुप्ता, नरेश गुल्यानी, अखिलेश कौशिक एडवोकेट, याद सुगंध, किशन आहुजा, प्रदीप नरूला, दीपक गुप्ता, महेंद्र रूपेला, अंजू रूपेला, हरीश मलिक, संजय डाटा, चैतन्य, डॉ. नवीन पिपलानी, गर्विता अरोड़ा ने सुनीता चौकन को बधाई के साथ रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें