सरसों खरीद की व्यवस्था चरमराने से परेशान किसान
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बिठवाना अनाज मंडी में सरसों खरीद की व्यवस्था चरमरा गई है। किसानों को दो दिन तक अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम के बदलते मिजाज से किसानों के माथे पर चिंता गहराने लगी है। मंडी में टीन शेड भी एक होने की वजह से सरसों की बोरिया रखने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। मौसम खराब होने की वजह से सरसों के उठान में देरी बरती जा रही है। मंडी में कागजात चेक करवाने के लिए किसानों द्वारा अपनी महिलाओं को लाइन में लगाया जा रहा हैं।
-------
किसानों को कहना है कि मंडी में दो दिन से बारी का इंतजार करने पर भी नंबर नहीं आ पा रहा हैं। पिछले वाले किसानों का नंबर आने के बाद भी उनकी सरसों नहीं खरीदी गई है। उन्होंने कहा कि सरसों की खरीद कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। वहीं दूसरी ओर मौसम खराब होने की वजह से भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंडी में सुबह थोड़ी अव्यवस्था भी दिखाई दी। कागजात चेक करवाने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग गई थी। कर्मचारी के साथ तू-तू मैं भी होने लगी गई थी। नंबरों को लेकर भी किसान कर्मचारियों पर आरोप लगा रहे थे।
------
कल से मंडी सरसों को बेचने आया हूूँ, लेकिन नंबर नहीं आने से काफी परेशानी उठानी पड़। मंगलवार को सुबह जल्दी लाइन में लगने के बाद भी दोपहर में नंबर आया। - जितेंद्र गिंदोखर, किसान
------
मंगलवार को सुबह 4 बजे से मंडी में आया था। नंबर में देरी की होने की वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। बिना नंबर आए ही सरसों की नमी चैक करवाई तो नमी ज्यादा पाई गई इसके लिए लौटना पड़ेगा। - पवन जाडऱा, किसान
-------
मंडी में हो रही अव्यवस्था को लेकर काफी दिक्कत उठानी पड़ रही हैं। दो दिन तक मंडी में रहने के बाद भी नंबर नहीं पड़ रहा हैं। वहीं दूसरी ओर मौसम खराब होने चिंता बढ़ी हुई है। - रोहताश देवालास गुलाबपुरा, किसान
मंडी में कर्मचारी अपनी मनमर्जी चला रहे हैं। वो अपने चेहतो का जल्दी नंबर लेकर सरसों खरीद रहे हैं। सुबह तब लाईन में लगा तब मेरा 20 वां नबंर था, बाद मेरा नंबर 86वां पाया गया। - रणधीर सिंह, देवालास, किसान