चिरंजीव 22 से खोलेंगे सरकार की पोल : कैप्टन अजय
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव चिरंजीव राव 22 जनवरी से रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में पोल-खोल पदयात्रा निकालकर सरकार की नाकामी बताएंगे। ये जानकारी उन्होेंने पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा की शुरुआत सहानवास गांव से की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछले चार साल वर्तमान सरकार ने विकास के नाम पर एक ईंट भी रेवाड़ी में नहीं लगवाई। रेवाड़ी को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, खेल इत्यादि में कोई भी सौगात नही मिली है। वहीं गांव के सरपंच कहते हैं हमें ग्रांट ही नही मिलती तो फिर गांवों की समस्या कैसे दूर करेंगे। इस सरकार की कथनी ओर करनी में अंतर स्पष्ट बताने के लिए चिरंजीव राव पदयात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की पोल जनता के सामने खोलेंगे। इस मौके पर पूर्व कुलपति डा. उमा शंकर, पीसीसी सदस्य चौधरी हीरालाल, जवाहर लाल सचदेवा, पूर्व कुलपति डा. उमा शंकर यादव, हरिश सैनी, डॉ. सत्यनाराण पार्षद, अमृतकला टिकाणिया पार्षद, इतेंद्रपाल पार्षद, ओमप्रकाश थानेदार पार्षद, महेश मुरली पार्षद, डा. कंवर सिंह जिला अध्यक्ष एससी एसटी सैल, शकुर खान, दौलतराम प्रजापत, मास्टर वेद प्रकाश, गजराज चेयरमैन, हरिप्रकाश जोशी, यशबीर नम्बरदार मीरपुर, भरत सिंह तोंगड, कृष्ण पूर्व सरंपच आकेडा, विपिन राव, प्रणीण चौधरी जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, सोनू कालूवास महासचिव यूथ कांग्रेस, विनय मलिक, अजय रंगा, संदेश योगी अध्यक्ष ओबीसी सैल, संगम अंग्रेज बूढपुर इत्यादि मौजूद रहे।