फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निबंध, भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिताओं के 50 विजेता पुरस्कृत

Thu, 19 Nov 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यशाला में विजेता विद्यार्थियों के साथ आयोजन समिति एवं अतिथि। स्रोत : स्कूल - फोटो : बुधवार को टीटीजेड के मुद्दे पर हुई बैठक में मौजूद पीसीबी अधिकारी व उद्यमी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के विकसित भारत अभियान के तहत बुधवार को गांव सीहा स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान वर्ष पर जिलास्तरीय स्मृति कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान निबंध, भाषण, पेंटिंग, स्लोगन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के 50 विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) नई दिल्ली के सौजन्य से आयोजित कार्यशाला के मुख्य अतिथि बलवाड़ी धाम के महंत मुनीश्वर दास महाराज रहे। अध्यक्षता सीहा के महंत नरोत्तमदास महाराज ने की। संत शंकर दास महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सीसीआरटी के जिला प्रतिनिधि अनिल यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में गुरु तेग बहादुर के जीवन, व्यक्तित्व और सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए दिया गया उनका बलिदान इतिहास में अद्वितीय है। इस दौरान रेजांगला के शहीदों को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ पौधारोपण से हुआ। विद्यालय के प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य बताए।
निबंध, भाषण, पेंटिंग, स्लोगन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के 50 विजेताओं को सीसीआरटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह ने किया। इस अवसर पर जीवन राम गर्ग, विक्रम पांडे, सरपंच सरिता यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें