फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संत कबीर जयंती पर 50 मेधावी विद्यार्थी और 15 वरिष्ठ नागरिक सम्मानित

Sat, 25 Jul 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। संत कबीर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से धानक चौपाल में कबीर जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 50 मेधावी विद्यार्थियों अध्ययन सामग्री, प्रशस्ति पत्र और 15 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि संत कबीर के जीवन दर्शन आज भी समाज को समानता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं। पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश दुग्गल ने विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत के बल पर जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. टीसी राव ने बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपने स्तर पर एक पुस्तकालय स्थापित करने की घोषणा की। अध्यक्षता कर रहे स्वामी डॉ. स्वदेश कबीर ने कहा कि संत कबीर के बताए मार्ग पर चलकर ही समरस और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
विज्ञापन

इस अवसर पर वेदप्रकाश बनावल, ओमप्रकाश डाबला, दयाराम मोरवाल, राकेश सोलंकी, प्राचार्य महेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार डाबला, गुलशन कुमार, शीशराम, अशोक मसीत, अतर सिंह खटक, रवि इंदौरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें