संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर माहौल खराब करने व अवैध रूप से अहाता चलाने के दो मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में ईश्वर यादव निवासी मोहल्ला माली टिब्बा नारनौल महेन्द्रगढ़ हाल किरायेदार विपुल गार्डन धारूहेड़ा, बिजेंद्र सिंह निवासी भगत सिंह कॉलोनी भिवाड़ी राजस्थान, अखिल निवासी गांव कुलाना झज्जर, हरेंद्र निवासी गांव कोका जिला झज्जर और हितेष निवासी गांव कोका जिला झज्जर हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा व रोहडाई में एक्साइज एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गांव महेश्वरी स्थित विकास नगर में शराब के ठेके के पास एक दुकान पर दबिश दी।
दुकान में ईश्वर यादव निवासी मोहल्ला माली टिब्बा नारनौल जिला महेंद्रगढ़ हाल किरायेदार विपुल गार्डन धारूहेड़ा व दुकान मालिक बिजेंद्र सिंह निवासी भगत सिंह कॉलोनी भिवाड़ी, राजस्थान लोगों को बैठाकर शराब पिला रहे थे। दुकान के अंदर लोग बैठकर शराब पी रहे थे।
पुलिस ने ईश्वर यादव व दुकान मालिक बिजेंद्र सिंह से शराब पिलाने का लाइसेंस दिखाने को कहा, तो उन्होंने लाइसेंस होने से मना कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया।
थाना रोहडाई पुलिस ने गांव गुरावड़ा स्थित त्रिवेणी होटल के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर माहौल खराब करने वाले आरोपी अखिल निवासी गांव कुलाना जिला झज्जर, हरेन्द्र निवासी गांव कोका जिला झज्जर व हितेष निवासी गांव कोका जिला झज्जर को काबू किया गया है।