फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महाविद्यालयों में अब पीजी में दाखिले की तैयारी शुरू, जल्द जारी होगा शेड्यूल

Thu, 17 Jul 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में दाखिले को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जिले के महाविद्यालयों में 580 सीटों पर दाखिले होंगे। इनमें कॉमर्स में सर्वाधिक 180 सीटे हैं। भूगोल व राजनीति विज्ञान में 120-120 जबकि हिंदी, संस्कृत, गणित व एमसीए में 40-40 सीटें हैं।
शिक्षा निदेशालय ने सभी महाविद्यालयों को 22 जुलाई तक दाखिले से संबंधित विवरण अपलोड करने का निर्देश दिया है। अभी स्नातकोत्तर के दाखिला का कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। जल्द ही शेड्यूल जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले के 6 सरकारी समेत 3 एडेड महाविद्यालयों की 580 सीटों पर करीब 2 हजार विद्यार्थी आवेदन करेंगे। हालांकि कुछ विद्यार्थी एक से अधिक काॅलेजों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 में एमकॉम में 60, एमएससी भूगोल में 40 सीटें और राजकीय महाविद्यालय बावल में एमए संस्कृत में 40 और राजकीय महाविद्यालय पाली में एमसीए में 40 सीटें हैं।
राजकीय महाविद्यालय कोसली में एमएससी गणित में 40, राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा में एमए राजनीति विज्ञान मे 40 सीटें, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, केएलपी महाविद्यालय रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, एमएससी भूगोल में 40 सीटे हैं।
आरडीएस महाविद्यालय रेवाड़ी में एमए हिंदी में 40, एमए राजनीति विज्ञान में 40, एमकॉम में 40 और एमए इतिहास 40 सीटें हैं। नए सत्र में आरंभ हो रहे इस कोर्स में छात्राओं की संख्या के अनुसार सीटें बढ़ाई जा सकती हैं।
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा के एडमिशन नोडल अधिकारी डॉ. मनु कुमार ने बताया कि महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वालों के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में पोर्टल पर पंजीकरण के बिना दाखिले की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-
इन दस्तावेजों को तैयार करने के दिए निर्देश
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन करते समय विद्यार्थियों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लाने होंगे। इनमें सत्यापित परिवार पहचान-पत्र, आधार कार्ड, 10वीं,12वीं व स्नातक की मार्कशीट, फोटो, चरित्र प्रमाण-पत्र अनिवार्य हैं। आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए जाति प्रमाण-पत्र तथा हरियाणा रिहायशी प्रमाण-पत्र भी अनिवार्य है। वहीं हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी लाना अनिवार्य है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे आवेदन करने से पहले अपने दस्तावेज तैयार कर लें।
विज्ञापन



वर्जन
राजकीय महाविद्यालयों में अब स्नातकोत्तर में दाखिले की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के 580 सीटों पर दाखिले होंगे। खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में कुल 80 सीटों पर दाखिले होंगे। अगर विद्यार्थी महाविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो शेड्यूल जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।- डॉ. मनु कुमार, एडमिशन नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें