फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन दिन में 450 रजिस्ट्रियां और 3 करोड़ राजस्व का नुकसान

Thu, 18 Jul 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजीव चौक के पास हड़ताल पर बैठे कंप्यूटर ऑपरेटर्स। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। बुधवार को भी कंप्यूटर प्रोफेशनल्स की हड़ताल जारी रही। तीन दिनों में 450 रजिस्ट्रियां और करीब 3 करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिले में कंप्यूटर ऑपरेटर्स 94 हैं जोकि हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उनके साथ हेल्पर भी हड़ताल पर हैं। मौजूदा समय में सरल केंद्र, आरटीओ ऑफिस, लघु सचिवालय स्थित विभिन्न कार्यालय, जिला मुख्यालय न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तहसीलों में कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो चुका है। हड़ताल की वजह से जिले में 1200 लोग प्रभावित हुए हैं। हड़ताल अभी लंबी चलेगी।
सरल केंद्र ओर तहसीलों में लोग आए और कुछ देर इंतजार करने के बाद खाली कुर्सियों को देखकर वापस चले गए। जिले में तीन तहसील और पांच उप तहसील है। रेवाड़ी तहसील में रोजाना 30 से 35 रजिस्ट्रियां होती है और बाकी तहसीलों में रोजाना 20 से 25 रजिस्ट्रियां होती हैं। सभी तहसीलों को मिलाकर कुल 150 रजिस्ट्री के आसपास आंकड़ा रोजाना पहुंचता है। ऐसे में राजस्व को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर ऑपरेटर्स की है यह मांग

कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के प्रधान दयाशंकर ने बताया कि कंप्यूटर प्रोफेशन संघ लगातार लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्षरत हैं। 11 सितंबर 2019 को भारतीय मजदूर संघ के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल की अध्यक्षता में सेवा नियम की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद अब 4 साल से इस पर कोई काम नहीं हुआ है। मांग है कि डीआईटीएस का केंद्रीयकरण कर बजट का प्रावधान किया जाए। सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सृजित किए जाएं। एचकेआरएनएल में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में समायोजित किया जाए। 58 साल तक सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए, डीआईटीएस में कार्यरत कर्मचारियों को कैटेगरी, पद व योग्यता के अनुसार समान काम समान वेतन का लाभ दिया जाए, पदोन्नति का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें