फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाने के नाम पर महिला से ठगे 45 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में एक महिला के साथ टावर लगाने के नाम पर 45 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। फाइल चार्ज से लेकर ट्रांसपोर्ट, मिट्टी जांच और टैक्स के नाम पर उससे रकम ठगी की गई। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के विकास नगर में रहने वाली सुनीता तंवर ने बताया कि पिछले दिनों मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें मोबाइल टावर लगवाने संबंधित जानकारी थी। उन्होंने मैसेज में आए मोबाइल नंबर पर बात की तो फोन रिसीव करने वाले ने खुद को एक प्रतिष्ठित कंपनी का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनकी कंपनी क्षेत्र में टावर लगाना चाह रही है। इसके लिए उन्हें जगह की जरूरत है। सुनीता ने अपने गांव के प्लॉट में टावर लगवाने की बात की, जिस पर ठग ने कहा कि हर माह 25 हजार रुपये किराया मिलेगा और एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी।
सुनीता उसकी बातों में आ गई और फिर फाइल चार्ज के नाम पर 1750 रुपये गूगल-पे के जरिए भेज दिया। इसके बाद ठग उसे हर दिन फोन करने लगा। कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर कंपनी का मोबाइल टावर संबंधित एग्रीमेंट भी भेज दिया। इसके बाद उसी दिन उससे 9700 रुपये गूगल-पे के जरिए ट्रांसफर करा लिए। बाद में 18 हजार 500 रुपये मिट्टी जांच के नाम पर गूगल-पे कराए। ट्रांसपोर्ट के नाम पर 7 हजार और 7500 रुपये टैक्स के नाम पर गूगल-पे के जरिए लिए गए। अंत में ठग ने 20 हजार रुपये की डिमांड की। सुनीता ने देने से मना किया तो ठग ने फोन ही बंद कर दिया। इसके बाद सुनीता ने अपनी बैंक से संबंधित डिटेल निकलवाकर शनिवार को साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें