फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नौकरी लगवाने के नाम पर 4.5 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो: 37रेवाड़ी। ठगी करने का आरोपी भूपेंद्र सिंह। स्रोत: पीआरओ
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दिल्ली नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 4.5 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूपेंद्र सिंह, निवासी वार्ड नंबर-2, बहरोड़ (राजस्थान), हाल किरायेदार न्यू कॉलोनी मुरलीपुरा, जयपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 5 नवंबर 2023 को गांव असदपुर निवासी राहुल ने थाना धारूहेड़ा में दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि वर्ष 2022 में उसके गांव के ही रहने वाले मंतोष ने उसकी मुलाकात भूपेंद्र से कराई थी।
मंतोष ने उसे बताया था कि भूपेंद्र की दिल्ली नगर निगम के बड़े अधिकारियों से जान-पहचान है और वह उसे नगर निगम में नौकरी लगवा देगा।
मंतोष के कहने पर राहुल ने भूपेंद्र के खाते में अपने खाते से 4 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और 50 हजार रुपये नकद भी दिए। इसके बाद कई दिनों तक भूपेंद्र ने उससे कोई संपर्क नहीं किया। बाद में भूपेंद्र ने उसे 24 फरवरी 2022 की मुहर लगा हुआ एक ज्वाइनिंग लेटर दिया जिस पर जॉइनिंग की तिथि 5 और 17 मई लिखी हुई थी।
विज्ञापन

जब राहुल उक्त जॉइनिंग लेटर लेकर संबंधित कार्यालय पहुंचा तो उसे बताया गया कि यह लेटर फर्जी है। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना धारूहेड़ा में ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त आरोपी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें