रेवाड़ी। जैन पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम प्रदर्शन किया। माताओं ने भी विभिन्न गीतों व नृत्य के माध्यम से बच्चों के प्रति अपने स्नेह को दर्शाया। कार्यक्रम में माताओं के लिए रोचक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया । विजेता माताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ निर्णायक मंडल में शामिल सीमा जैन, रूचि जैन ,नेहा जैन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अध्यापिका विजय गुप्ता ने अतिथियों एवं अभिभावकों का अभिवादन किया। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पीके जैन, उप प्रधान प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन, प्रवीण जैन आदि ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों एवं उनकी माताओं को प्रोत्साहित किया। गोपाल शर्मा ने बताया कि बच्चों ने माँ को समर्पित भावपूर्ण गीतों पर नृत्य किया तो माताओं ने भी वात्सल्य से प्रेरित गीतों पर बच्चों की भावनाओं को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। माताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में अक्षत पहले, जैशवी दूसरे व तृषा तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर में शिखा, गुब्बारे फुलाने में पलक जैन व रक्षा यादव, पट्टी बांधकर बच्चों को पहचानने में पिंकी व इंदू, चम्मच गेम में ज्योति गुप्ता, सेफ्टी पिन चेन गेम में ज्योति अव्वल रही।विजेताओं को निर्णायक मंडल के साथ-साथ मुख्याध्यापिका व अंकुर प्रभारी रेणिका जैन ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रिया बब्बल व नीतू अरोड़ा ने किया। गतिविधि प्रभारी मोनिका धींगड़ा, सहयोगी नीलम मलिक, पूनम लखानी, हिना का योगदान सराहनीय रहा।