फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 06रेवाड़ी। पकड़ा गया आरोपी बाइक के साथ। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बावल के मोहल्ला जटवाड़ा निवासी कमल के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने थाना शहर व माॅडल टाउन क्षेत्र से 5 बाइक चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। शक्ति नगर निवासी अविनाश राजपूत ने शिकायत में बताया था कि 18 सितंबर की शाम को वह भाई की बाइक लेकर अपने दोस्त के घर मोहल्ला बारा हजारी में गया था। उसने बाइक को अपने दोस्त के घर के सामने खड़ी की थी, जो चोरी हो गई। पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में एक आरोपी कमल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें