फोटो : 05रेवाड़ी। महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा को जीत मिलने पर खुशी जाहिर करते पार्टी के सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। महाराष्ट्र के चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश हित में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि देश में अन्य जगह हुए उपचुनाव में भी भाजपा को बढ़त मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों की अब भाजपा में पहले से अधिक आस्था बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी सदस्यता अभियान चल रहा है। रेवाड़ी में काफी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर अनिल रायपुर, हिमांशु पालीवाल, प्रवीण शर्मा, डॉ. सौरभ, सरोज, निरंजन पटवारी, महेंद्र, कुलदीप, टिंकू चेयरमैन, कमल खेड़ा मुरार, पिंटू खेड़ामुरार, सरपंच खेड़ामुरार मौजूद रहे।