फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी में सेमीकंडक्टर समेत 4 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन

Fri, 15 May 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवाड़ी। भिवाड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर इकाई, एसटीपी प्लांट, पाइपलाइन परियोजना और गर्ल्स कॉलेज शामिल हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स मेन्युफैक्चरिंग क्लस्टर योजना के तहत सालारपुर-खुशखेड़ा क्षेत्र में 50 एकड़ में ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया गया है। इस क्लस्टर में सहस्र सेमीकंडक्टर्स प्लांट से भारत का पहला मेड इन इंडिया मेमोरी आईसी निर्यात किया जा चुका है।
विज्ञापन

वर्तमान में यहां से जर्मनी, अमेरिका, फ्रांस, चीन और नेपाल सहित कई देशों को उत्पाद निर्यात किए जा रहे हैं। प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 6 करोड़ चिप्स है, जिसे भविष्य में 10 गुना बढ़ाने की योजना है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान अब ऑटोमोबाइल हब के साथ-साथ सेमीकंडक्टर निर्माण क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भिवाड़ी में 1200 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। इससे 2500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा और बेरोजगारी दूर होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 61 करोड़ रुपये की लागत से बने 34 एमएलडी एसटीपी प्लांट का उद्घाटन भी किया गया। साथ ही 52 करोड़ रुपये की पाइपलाइन परियोजना और टपूकड़ा के राजकीय बालिका कॉलेज भवन का भी लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें