फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बी-वन परीक्षा में 385 जवानों ने लिया भाग, 137 उत्तीर्ण

Mon, 02 Mar 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस विभाग की ओर से राज इंटरनेशनल स्कूल की कंप्यूटर लैब में रेंज स्तरीय बी-वन परीक्षा हुई। इसमें रेवाड़ी, पलवल, नूंह व महेन्द्रगढ़ के कुल 385 जवानों ने भाग लिया है। इनमें से 137 कर्मचारियों ने परीक्षा पास की।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा व डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश कुमार मोहन परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बी-1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन माध्यम से एक विशेष सॉफ्टवेयर पर आयोजित की गई। इसमें बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 140 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन

परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पुलिस लाइन रेवाड़ी में परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान चेयरपर्सन आईजीपी साउथ रेंज नाजनीन भसीन के सम्मुख सफल कर्मचारियों ने अनुशासन का परिचय दिया।
वेपन हैंडलिंग का परीक्षण कराया गया, जिसमें हथियारों को खोलना और दोबारा जोड़ना शामिल होता है। यह प्रक्रिया उनकी तकनीकी दक्षता और प्रशिक्षण की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
गौरतलब है कि पुलिस विभाग में सिपाही से मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत होने के लिए विभागीय परीक्षा बी-1 का आयोजन किया जाता है। बी-1 परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जवानों को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में परीक्षण दिया जाता है।
परीक्षण उत्तीर्ण करने के बाद जवानों को मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत किया जाता है। परीक्षा पुलिस जवानों के भीतर पारदर्शी पदोन्नति प्रणाली और कार्यकुशलता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें