चालक की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार्रवाई करते हुए विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विशेष अभियान के दौरान अपराध जांच शाखा, थाना और चौकियों में टीमों ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई की।
आबकारी अधिनियम के तहत 7 मामले दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 104.50 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की। एनडीपीएस एक्ट में एक आरोपी को 62.18 ग्राम सुल्फा के साथ गिरफ्तार किया गया। जुआ अधिनियम के 3 मामलों में 3 आरोपियों से 11,990 रुपये बरामद किए गए।
सीआईए कोसली टीम ने थाना पल्लू में दर्ज चोरी के मामलों में वांछित 10 हजार की इनामी महिला को गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस को सौंपा। 19 उद्घोषित अपराधियों और अदालत के 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियम के तहत लेन ड्राइविंग उल्लंघन पर 841 वाहनों के चालान किए गए तथा पुराने मामलों में 14 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।