फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 करोड़ से बनेंगे भाड़ावास रेलवे फाटक पर आरओबी और आरयूबी

विज्ञापन
37 crores rob and rub - फोटो : Rewari
विज्ञापन
37 करोड़ से बनेगा भाड़ावास रेलवे फाटक पर आरओबी और आरयूबी
विज्ञापन

-शहर के अलावा करीब साठ गांवों के ढाई लाख लोगों को मिलेगा लाभ, एक साल में बनकर होगा तैयार
- लंबे समय से ब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी, नौ सितंबर को शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
-लोगों ने चलाया था हस्ताक्षर अभियान
-सोमवार होंगे टैंडर
माई सिटी रिपोर्टर
रेवाड़ी।
लंबे समय की खींचतान के बाद अनाज मंडी के समीप भाड़ावासव रेलवे फाटक पर 37 करोड़ रुपये से फोरलेन आरओबी और आरयूबी का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नौ सितंबर को इसके टेंडर लगाए जाएंगे। करीब एक साल में बनकर तैयार होने वाले ब्रिज के निर्माण के बाद शहर के अलावा करीब साठ गांवों के ढाई लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है भाड़ावास रेलवे फाटक से रोजाना हर आधा घंटा बाद निकलने वाले ट्रेनों के कारण पर अधिकांश समय फाटक बंद रहता है। जिससे दिनभर वाहनों की लाइनें लगी रहती हैं। यहां ब्रिज बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों को पत्र लिखने के साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क किया। हालांकि रेलवे ने यहां ब्रिज बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन आसपास के दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए यहां आरयूबी बनाने की मांग की। इस खींचतान में यहां फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया में अवरोध पैदा हो गया। लेकिन प्रदेश सरकार ने लोगों के विरोध को देखते हुए यहां आरओबी व आरयूबी दोनों बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

----
जाम से मिलेगी राहत
टैंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ब्रिज के निर्माण को पूरा होने में लगभग एक साल लगेगा। इसके निर्माण के बाद घंटों तक जाम में फंसे रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल यहां रेलवे फाटक बंद होने के कारण वाहन चालकों को आधा घंटा से एक घंटा तक जाम लगता है।
---
दो गुटों में बंटे लोग
आरओबी बनाने की मांग पर रेलवे फाटक पार रहने वाले मोहल्लों के लोगों ने विरोध तेज कर दिए। यहां करीब आधा दर्जन मोहल्ले के लोग रहते हैं। आरओबी व आरयूबी की मांग को लेकर यहां के लोग दो धड़े में बंट गए।
----
रेलवे ने जांची फिजिब्लिटी
आरओबी के विरोध के बाद रेलवे के अधिकारियों ने यहां की फिजिब्लिटी की जांच की, जिसमें पाया गया कि यहां दोनों पुल बनाए जा सकते है। बड़े वाहनों के लिए आरओबी एवं छोटे वाहनों व पैदल चलने वालों के लिए आरयूबी का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया।
-----
यहां बनेंगे आरओबी व आयूबी
रेवाड़ी के हुड्डा बाईपास पर रेवाडुी से दिल्ली रेलवे लाइन, रेवाड़ी- रोहतक रेलवे लाइन व पटौदी रोड पर आरओबी व आरयूबी बनाएंगे। इसके लिए डीपीआर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

वर्जन
लंबे समय से भाडावास रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की जा रही थी। कुछ विवाद था, जिसे सुलझाकर यहां आरओबी व आरयूबी दोनों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सोमवार से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में आरओबी व आरयूबी के निर्माण कार्यों में तेजी आई है।
-राव नरबीर सिंह, लोकनिर्माण एवं वन राज्यमंत्री
-----------------------
फोटो--11-12,13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें