रेवाड़ी। ऑनलाइन बैंकिंग के बढ़ते चलन के बीच साइबर ठगों की तरफ से लोगों को निशाना बनाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुतुबपुर निवासी अमिता भार्गव के खाते से 3 लाख 57 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।
कुतुबपुर निवासी अमिता भार्गव ने बताया कि उन्होंने एक बैंक के कर्मी के कहने पर संबंधित मोबाइल एप डाउनलोड किया था। जब उन्होंने अपने खाते की जानकारी चेक की, तो पता चला कि अलग-अलग तारीखों में उनके खाते से बड़ी राशि निकाली जा चुकी है। कुल मिलाकर उनके खाते से 3 लाख 57 हजार रुपये की चपत लग चुकी थी।