फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केएलपी कॉलेज में लगे शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्र

Tue, 09 Apr 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में‌ लगे रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए। स्त्रोत :
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्थानीय केएलपी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, यूथ रेडक्रॉस और रेड रिबन क्लब के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी और सिविल अस्पताल के साथ कराया गया। इस शिविर में कुल 35 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया। कॉलेज प्रबंध कार्यकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार अग्रवाल और कॉलेज प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने रिबन काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सभी स्वयंसेवकों ने एनएसएस क्लैप के साथ सभी का स्वागत किया। उसके बाद कॉलेज के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ एवं बच्चों ने रक्तदान शुरू किया। सर्वप्रथम प्रोग्राम ऑफिसर एनएसएस डॉ. पारुल मित्तल ने रक्तदान किया। डॉ. मीनाक्षी ने भी रक्तदान किया। सिविल अस्पताल से डॉ. शिवांगी यादव, संजय कुमार, विजेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, सोनाली, नरेश कुमार, अनिल कुमार और एकता कुमारी ने इस कैंप की सभी गतिविधियों का सुचारू रूप से आयोजन किया। रेड क्रॉस सोसायटी, रेवाड़ी से नीतू जांगू, बबली और रानी कुमार ने भी अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें