फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 20 अप्रैल को गोकलगढ़ पहुंचेंगे देशभर के संत

Tue, 09 Apr 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गोकलगढ़ स्थित स्वामी नितानंद गुरुधाम का दृश्य। स्त्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। जाने-माने संत व कवि नितानंद के गुरु गुमानी राम की स्मृति में निकटवर्ती गांव गोकलगढ़ में निर्माणाधीन गुरु सरोवर अब लगभग तैयार हो चुका है। गुरु गुमानी राम सरोवर समिति और गुरुधाम स्वामी नितानंद आश्रम, गोकलगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 20 अप्रैल को इस सरोवर का उद्घाटन किया जाएगा। इस उद्घाटन कार्यक्रम में देशभर से चर्चित संत-महात्मा भाग लेंगे। जटैला धाम के पीठाधीश्वर और गोकलगढ़ आश्रम के संचालक जाने-माने आध्यात्मिक विचारक महंत स्वामी राजेंद्र दास की देखरेख में इस उद्घाटन समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन


सरोवर समिति से जुड़े वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि नारनौल में जन्में स्वामी नितानंद को ज्ञान प्राप्ति अपनी ननिहाल रेवाड़ी में हुई थी। उनका संत साहित्य संत कबीर के समक्ष ऊंचे दर्जे का है और विभिन्न स्तर के पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाता है। उनकी आध्यात्मिक वाणियों का ग्रंथ ''''सत्य सिद्धांत प्रकाश'''' पर अनेक शोध कार्य हो चुके हैं।

उनके गुरु गुमानी राम की पावन स्मृति को चिरस्थायी एवं प्रेरणापुंज बनाने के उद्देश्य से गोकलगढ़ आश्रम में इस सरोवर का निर्माण किया गया है। आगामी 20 अप्रैल को इस सरोवर के समारोह में मंगलाचरण, अखंड पाठ, पुस्तक लोकार्पण, सत्संग तथा भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश भर के जाने-माने संत महात्माओं के अलावा हजारों की संख्या में अनुयायी भाग लेंगे। इस अवसर पर साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया के नव प्रकाशित हरियाणवी महाकाव्य सतगुरु नितानंद महाराज का विमोचन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इस उद्घाटन समारोह के लिए आश्रम से जुड़े करीब दो दर्जन सामाजिक कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रभार सौंप गए हैं, ताकि समारोह के विभिन्न प्रकल्पों को अगाध श्रद्धा के साथ संपादित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें