फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोबाइल फोन चोरी कर खाते से 34 हजार रुपये निकाले, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2024 09:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरोपी, अजय। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस ने मकान से मोबाइल फोन चोरी करके यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन कर 34 हजार रुपये निकालने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के जिला बांका के गांव विरानपुर हाल मद्रास होटल शालीमार बाग दिल्ली निवासी अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गया मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

9 सितंबर को जिला फतेहाबाद के भूना के चंदन नगर निवासी राजेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह कई साल से रेवाड़ी के मोहल्ला कुतुबपुर में किराये के कमरे में रह रहा है। 3 सितंबर की रात को उसने अपना मोबाइल फोन कमरे में चार्जिंग पर लगाया हुआ था। जब वह सुबह उठा तो उसका मोबाइल फोन नहीं मिला। उसके बैंक खाते से यूपीआई ट्रांजेक्शन करते हुए 33,995 रुपये उड़ा दिए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना रामपुरा में चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें