फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर सीहा गांव से 333 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-2 धारूहेड़ा की टीम ने मंगलवार सुबह गांव सीहा स्थित एक शराब ठेके के पीछे बने गोदाम में छापा मारा मारकर 333 पेटी शराब बरामद की है। पुुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी व शराब को खोल थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। खोल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज कबूल सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सीहा स्थित शराब ठेके की आड़ में अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना अनुसार उनकी टीम ने मंगलवार सुबह शराब ठेके के पीछे बने गोदाम में छापा मारा। वहां भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई थी। जब कागजात दिखाने को कहा कि वहां मौजूद सेल्समैन कागजात नहीं दिखा पाया। पुलिस ने गोदाम के अंदर रखी अवैध शराब की 333 पेटी बरामद की है। सीआईए इंचार्ज कबूल सिंह ने बताया कि आरोपी बाहर से अवैध शराब लेकर आते थे और उन पर लेबल लगाकर बेचते थे। सीआईए धारूहेड़ा द्वारा शराब तस्करों पर नकेल कसते हुये बड़ी कार्रवाई की गई और भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई है। आरोपी व शराब को खोल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। खोल थाना में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें