राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता राव तुलाराम स्टेडियम में हुई। इसमें 10 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष, 18 से 28 वर्ष, 28 से 40 वर्ष, 40 से 60 वर्ष और 60 वर्ष से ऊपर के आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। प्रतियोगिता में लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिनको खेल विभाग की तरफ से रिफ्रेशमेंट भी दी गई। 33 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 15 जून को करनाल में राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. बसंत, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी ममता देवी, सहायक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, योग विशेषज्ञ राकेश कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक शमशेर सिंह, संजीव फुटबाॅल प्रशिक्षक, परमजीत सिंह डीपीई, योग सहायक सहित खेल विभाग के प्रशिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
पुरुष वर्ग के नतीजे
आयु वर्ग
प्रथम स्थान
द्वितीय स्थान
तृतीय स्थान
10-14 आयुषगौरवलक्की चौहान
14-18 युवी
हार्दिक
निशांत
18-28गजानंद
सोनू
रजत कुमार
28-40दिनेश कुमार
राकेश यादव
40-60 सीतारामसुनील धवाना भूपेंद्र सिंह
60 वर्षदयाराम आर्यधर्मपालधर्मवीर यादव
-
महिला वर्ग के नतीजे
आयु वर्गप्रथम स्थान
द्वितीय स्थान
तृतीय स्थान
10-14नयानीयतीकामाक्षी
14-18प्रियाधारणानया
18-28रुचिप्रिया यादवयोगिता
28-40अनीता कुमारीमोनिकासुशीला
40-60 नीरज लांबामन्जूसरिता