सैनिक स्कूल परिसर में एकजुट कैडेट्स। स्रोत : स्कूल
कुंड। गांव गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल के 32 कैडेट्स ने एनडीए-2026 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने कहा कि कैडेट्स की सफलता में उनकी लगन के साथ शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। विद्यालय में पढ़ाई के साथ नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की योग्यता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इन प्रयासों से विद्यार्थियों को रक्षा सेवाओं में अधिकारी बनने के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
प्राचार्य ने विश्वास जताया कि सफल कैडेट्स आगामी सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और भारतीय सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी बनकर राष्ट्रसेवा करेंगे।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जय सिंह राठौड़, उप प्राचार्या स्क्वाड्रन लीडर वंदना चौधरी, कार्यवाहक वरिष्ठ अध्यापक विपिन शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ और कैडेट्स मौजूद रहे।